चारपाई पर बैठी महिलाओं को कार ने रौंदा, एक की मौत

गांव नानउ में शुक्रवार को घर के सामने चारपाई पर बैठी दो महिलाओं को कार ने रौंद दिया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। दूसरी महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।


गांव नानउ निवासी सोनू पुत्र जगदीश कुशवाह ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सोनू के अनुसार शुक्रवार की दोपहर उनकी मां कस्तूरीदेवी पत्नी स्व. जगदीश अपने पड़ोस में रहने वाली सावित्री देवी पत्नी देश्राज के साथ गली में घर के सामने बैठी थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार कार गली में आई और चारपाई पर बैठीं दोनो महिलाओं को रौंद दिया। हादसे में 55 वर्षीय कस्तूरी देवी की मौके पर ही मौत हो गई। सावित्री देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। काफी संखय में लोग जुट गए। ग्रामीणों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां कस्तूरी देवी को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। कार को कब्जे में लिया। सूत्रों के अनुसार कार घायल महिला के रिश्तेदार की है, जिसे गांव का ही एक युवक चला रहा था। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में लगी हुई है।